Welcome to YTUnity

One free SpiderTaz Network account works across every network site.

Featured creators

Creators on the SpiderTaz Network

Become a creator →

Punjab News: दिल्ली के प्रदूषण पर पंजाब Vs BJP! पराली के नाम पर किसानों को बदनाम करने का आरोप

India News Punjab Live Stream 7 days ago

Description

Punjab News: दिल्ली के प्रदूषण पर पंजाब Vs BJP! पराली के नाम पर किसानों को बदनाम करने का आरोप
दिल्ली की हवा जहरीली होते ही प्रदूषण को लेकर सियासत तेज हो गई है। दिल्ली का AQI 300 से 400 के पार पहुंचने के बीच पंजाब की पराली एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गई है। BJP और आम आदमी पार्टी के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। सवाल है कि क्या दिल्ली के प्रदूषण के लिए सिर्फ पंजाब के किसान जिम्मेदार हैं या फिर इसके पीछे गाड़ियों का धुआं, निर्माण कार्य, फैक्ट्रियां, कूड़ा जलाना और मौसम में बदलाव जैसे कई दूसरे कारण भी हैं?
इस मुद्दे पर BJP नेता Manoj Tiwari ने आम आदमी पार्टी पर दिल्ली की जनता और पंजाब के लोगों के साथ राजनीति करने का आरोप लगाया। वहीं BJP प्रवक्ता Ramraj Sharma ने पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं को लेकर भगवंत मान सरकार को घेरा और Haryana सरकार के पराली प्रबंधन मॉडल का हवाला दिया।
दूसरी ओर AAP प्रवक्ता Naveen Gaur ने BJP पर दिल्ली के प्रदूषण को नियंत्रित करने में नाकाम रहने का आरोप लगाया। उन्होंने पराली जलाने की घटनाओं में कमी के आंकड़े पेश करते हुए सवाल उठाया कि जब पंजाब में पराली जलाने के मामले घटे हैं तो उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली में प्रदूषण के दूसरे कारणों पर चर्चा क्यों नहीं होती?
डिबेट में Congress प्रवक्ता Surjit Singh Swaich ने भी किसानों के पक्ष में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि किसानों को बदनाम करने और FIR दर्ज करने से समस्या का समाधान नहीं होगा। सरकारों को किसानों को आर्थिक मदद, मशीनें और पराली प्रबंधन के बेहतर विकल्प उपलब्ध कराने चाहिए।
वहीं Ankur Mahajan ने सवाल उठाया कि हर साल सर्दियों में प्रदूषण बढ़ने के बाद ही सरकारें सक्रिय क्यों होती हैं? पराली प्रबंधन के इंतजाम समय रहते क्यों नहीं किए जाते?
पंजाब में 5 नवंबर को पराली जलाने के 440 नए मामले सामने आने की जानकारी भी चर्चा में रखी गई। संगरूर, बठिंडा, पटियाला और फिरोजपुर में सबसे ज्यादा मामले दर्ज होने की बात कही गई। अब बड़ा सवाल यह है कि दिल्ली की जहरीली हवा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार है? किसानों पर कार्रवाई या सरकारों की जवाबदेही? देखिए प्रदूषण पर BJP, AAP और Congress के नेताओं के बीच तीखी बहस।


#indianews #indianewspunjab #delhipollution #delhiaqi #airpollution #punjabstubbleburning #paraliburning #punjabfarmers #bjpvsAAP #aapvsbjp #delhinews #punjabnews


For More Information visit us: https://www.inkhabar.com/livetv/india-news-punjab-live-tv ( Live )
Connect with us on Social platform at: https://www.facebook.com/IndiaNewsPunjab (Facebook)
Connect with us on Social platform at: https://twitter.com/IndiaNewsPunjab/status/1620656160717291520?t=S3CCe82hWwhrnL4GLnf9PQ&s=08
Subscribe to our You Tube channel: https://www.youtube.com/@IndiaNewsPunjabLive (Youtube)
Connect with us on Social platform at: https://www.kooapp.com/profile/IndiaNewsPunjab ( Koo APP)