Description
Punjab Public Service Commission (PPSC) की मुख्य परीक्षा 2025 के परिणामों को लेकर उठे कथित अनियमितताओं के सवालों पर आयोग के चेयरमैन रिटायर्ड मेजर जनरल Vinayak Saini ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि किसी परीक्षा केंद्र या क्लासरूम में अच्छे उम्मीदवारों की संख्या अधिक होने पर वहां से चयनित उम्मीदवारों की संख्या भी ज्यादा हो सकती है। वहीं, अच्छे उम्मीदवार कम होने पर चयन का प्रतिशत भी कम रह सकता है।
चेयरमैन ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि कुल 179 क्लासरूम से 751 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। उनके मुताबिक, औसतन प्रत्येक क्लासरूम से करीब 4.2 उम्मीदवार चयनित हुए हैं। उन्होंने परीक्षा केंद्रों को पटियाला में रखने की वजह भी बताई। उनका कहना है कि पेपर की सुरक्षा, स्ट्रॉन्ग रूम की व्यवस्था और प्रशासनिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए केंद्र तय किए गए थे।
कुछ परीक्षा केंद्रों से अधिक उम्मीदवारों के चयन और राजनीतिक प्रतिनिधियों से जुड़े सवालों पर भी Vinayak Saini ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह राजनीति से दूर रहते हैं और उनके कार्यकाल के दौरान किसी राजनीतिक पार्टी या नेता की ओर से उन पर दबाव नहीं बनाया गया।
आखिर PPSC Main Result 2025 पर उठे सवालों को लेकर चेयरमैन ने क्या सफाई दी? परीक्षा केंद्र पटियाला में रखने के पीछे क्या कारण बताए? देखिए पूरी रिपोर्ट।
#indianews #indianewspunjab #ppsc #ppscresult2025 #punjabpsc #punjabpcs #vinayaksaini #ppscchairman #ppscmains #punjabnews #patiala #ppsccontroversy #punjabgovernmentjobs
For More Information visit us: https://www.inkhabar.com/livetv/india-news-punjab-live-tv ( Live )
Connect with us on Social platform at: https://www.facebook.com/IndiaNewsPunjab (Facebook)
Connect with us on Social platform at: https://twitter.com/IndiaNewsPunjab/status/1620656160717291520?t=S3CCe82hWwhrnL4GLnf9PQ&s=08
Subscribe to our You Tube channel: https://www.youtube.com/@IndiaNewsPunjabLive (Youtube)
Connect with us on Social platform at: https://www.kooapp.com/profile/IndiaNewsPunjab ( Koo APP)
