Welcome to YTUnity

One free SpiderTaz Network account works across every network site.

Featured creators

Creators on the SpiderTaz Network

Become a creator →

बस्ती में धान की फसल बर्बाद होने पर मुआवजे की उम्मीद कर रहा है किसान

VideoVolunteers Video 2 days ago

Description

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के मानपुर माझा क्षेत्र की माझा ग्राम पंचायत के खम्हा गांव सहित आसपास के लगभग 14 गांवों के करीब 300 किसानों की धान की फसल बर्बाद हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार, लगभग 800 बीघा खेतों में लगी धान की फसल को नुकसान हुआ है। इससे किसानों को भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों के मुताबिक, एक बीघा धान की खेती पर लगभग 4,000 रुपये खर्च होते हैं। इस हिसाब से 800 बीघा फसल पर करीब 32 लाख रुपये की लागत प्रभावित हुई है। जिन किसानों की आजीविका खेती पर निर्भर है, उनके लिए यह नुकसान बेहद चिंताजनक है।

इस समस्या को सामने लाने के लिए समुदाय के लोगों ने बैठक की और किसानों को समस्या से संबंधित वीडियो दिखाया। इसके बाद SDM से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो सकी। फिर क्षेत्र के लेखपाल से बातचीत हुई। लेखपाल ने फसल नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर उचित मुआवजे के लिए सूची भेजने का आश्वासन दिया।

अब प्रभावित किसानों को इंतजार है कि उनकी बर्बाद फसल का सर्वे कब पूरा होगा और उन्हें उचित मुआवजा कब मिलेगा।

#Basti #UttarPradesh #Farmers #PaddyCrop #CropDamage #CropLoss #FarmerCompensation #Agriculture #RuralIssues

This story is by Sharda Yadav, a Community, Content Creator from Basti, Uttar Pradesh.

This story is filmed and edited by the community content creator. We bring you unfiltered stories from the deepest, most media-dark areas.


Watch and read more about the importance of first-person storytelling at www.videovolunteers.org
and please support our work!
Donate now: www.videovolunteers.org/take-action/make-a-donation/

Connect with us!

- Facebook: www.facebook.com/VideoVolunteers/
- Twitter: www.twitter.com/videovolunteers
- Instagram: https://www.instagram.com/videovolunteers
- Subscribe to our newsletter: https://www.videovolunteers.org/news
- YouTube Channel: www.youtube.com/user/VideoVolunteers