Description
राजस्थान के राजसमंद जिले की देलवाड़ा पंचायत समिति अंतर्गत नेगड़िया ग्राम पंचायत के रठूजणा क्षेत्र में ग्रामीणों का कहना है कि सड़क, सामुदायिक भवन और पेयजल जैसी कई सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, लेकिन उनका लाभ लोगों को पूरी तरह नहीं मिल पा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क निर्माण के दौरान ऊंचाई का संतुलन सही नहीं होने से बरसात का पानी और घरों का पानी सड़क पर जमा हो जाता है, जिससे राहगीरों, किसानों और स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी होती है। वहीं 2005 में बने सामुदायिक भवन का लंबे समय से रखरखाव नहीं होने के कारण उसका प्लास्टर टूट रहा है और सरिया बाहर दिखाई देने लगी है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि पेयजल आपूर्ति नियमित नहीं है और कुछ सड़क निर्माण कार्य अधूरे रह गए हैं।
ग्रामीणों ने इन समस्याओं की शिकायत ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कराई है। साथ ही इन मुद्दों को स्थानीय समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से भी उठाया गया है। समुदाय की मांग है कि अधूरे विकास कार्य पूरे किए जाएं, सड़क के साथ नाली का निर्माण हो, सामुदायिक भवन की मरम्मत कराई जाए और संबंधित कार्यों की निष्पक्ष जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाए।
This story is by Shambhu lal, a Community, Content Creator from Rajsamand, Rajasthan.
This story is filmed and edited by the community content creator. We bring you unfiltered stories from the deepest, most media-dark areas.
Watch and read more about the importance of first-person storytelling at www.videovolunteers.org
and please support our work!
Donate now: www.videovolunteers.org/take-action/make-a-donation/
Connect with us!
- Facebook: www.facebook.com/VideoVolunteers/
- Twitter: www.twitter.com/videovolunteers
- Instagram: https://www.instagram.com/videovolunteers
- Subscribe to our newsletter: https://www.videovolunteers.org/news
- YouTube Channel: www.youtube.com/user/VideoVolunteers
