Welcome to YTUnity

One free SpiderTaz Network account works across every network site.

Featured creators

Creators on the SpiderTaz Network

Become a creator →

स्मार्ट क्लास और लैब मौजूद, फिर भी पेड़ों के नीचे पढ़ते बच्चे

VideoVolunteers Video 14 days ago

Description

झारखंड के सिमडेगा जिले के कोलेबिरा प्रखंड की शाहपुर पंचायत स्थित सरकारी मध्य विद्यालय को कुछ महीने पहले हाई स्कूल में अपग्रेड किया गया। इससे गांव और आसपास के बच्चों को आगे की पढ़ाई का अवसर मिला। लेकिन विद्यालय में पर्याप्त कक्षाओं और शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थिति यह है कि बच्चों को खुले आसमान के नीचे पेड़ों के नीचे बैठकर पढ़ना पड़ता है। बारिश होने पर सीमित कमरों में कई कक्षाओं के विद्यार्थियों को एक साथ बैठने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

विद्यालय में स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर रूम और प्रयोगशाला जैसी सुविधाएं मौजूद हैं, लेकिन इनके नियमित शैक्षणिक उपयोग में भी कमी बताई जा रही है।

विद्यालय को हाई स्कूल में अपग्रेड करना बच्चों की शिक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, लेकिन पर्याप्त कमरे, शिक्षक और उपलब्ध संसाधनों का नियमित उपयोग भी जरूरी है।

इस ग्राउंड रिपोर्ट में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों की आवाज के माध्यम से स्कूल की वास्तविक स्थिति और बुनियादी सुविधाओं की कमी को सामने लाया गया है। अब सवाल है कि शिक्षा विभाग और संबंधित प्रशासन कब पर्याप्त कक्षाओं और शिक्षकों की व्यवस्था करेंगे, ताकि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके?

#Simdega #Shahpur #Kolebira #JharkhandEducation #GovernmentSchool #SchoolInfrastructure #EducationForAll #ClassroomShortage #TeacherShortage #SmartClassroom #RuralEducation #StudentsRights #GroundReport #EducationSystem #JharkhandNews

This story is by Aashish Kumar, a Community, Content Creator from Simdega, Jharkhand.

This story is filmed and edited by the community content creator. We bring you unfiltered stories from the deepest, most media-dark areas.


Watch and read more about the importance of first-person storytelling at www.videovolunteers.org
and please support our work!
Donate now: www.videovolunteers.org/take-action/make-a-donation/

Connect with us!

- Facebook: www.facebook.com/VideoVolunteers/
- Twitter: www.twitter.com/videovolunteers
- Instagram: https://www.instagram.com/videovolunteers
- Subscribe to our newsletter: https://www.videovolunteers.org/news
- YouTube Channel: www.youtube.com/user/VideoVolunteers