Welcome to YTUnity

One free SpiderTaz Network account works across every network site.

Featured creators

Creators on the SpiderTaz Network

Become a creator →

Alleged Notebook Incident at Madhupur Residential School Sparks Concern

VideoVolunteers Video 14 days ago

Description

झारखंड के देवघर जिले के मधुपुर प्रखंड की गोनैया पंचायत स्थित राजकीय अनुसूचित जाति आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय, लेडवा में सरकारी कॉपियों को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। इस विद्यालय में 408 दलित और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे नामांकित हैं।

आरोप है कि 15 अगस्त को विद्यालय के सुपरिंटेंडेंट और शिक्षक सुनील कुमार सिंह बच्चों को मिलने वाली नि:शुल्क सरकारी कॉपियां स्कूल से बाहर ले जा रहे थे। छात्रों ने कथित तौर पर उन्हें कॉपियों के साथ पकड़ा। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

मामला सामने आने के बाद जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों की मौजूदगी में आरोपी शिक्षक के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है।

यह मामला केवल सरकारी कॉपियों का नहीं, बल्कि उन बच्चों के अधिकारों और सरकारी व्यवस्था पर उनके भरोसे से जुड़ा है, जिनके लिए ये सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

अब सवाल है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कब और कैसे होगी? क्या कॉपियों को बाहर ले जाने के आरोप की पुष्टि होगी? और यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी?

#Deoghar #Madhupur #LedwaSchool #Jharkhand #ResidentialSchool #GovernmentSchool #StudentRights #DalitStudents #FreeNotebooks #EducationRights #SchoolAccountability #FIR #GovernmentEducation #EducationSystem #groundreport

This story is by Santosh Das a Community, Content Creator from Deoghar Jharkhand.

This story is filmed and edited by the community content creator. We bring you unfiltered stories from the deepest, most media-dark areas.


Watch and read more about the importance of first-person storytelling at www.videovolunteers.org
and please support our work!
Donate now: www.videovolunteers.org/take-action/make-a-donation/

Connect with us!

- Facebook: www.facebook.com/VideoVolunteers/
- Twitter: www.twitter.com/videovolunteers
- Instagram: https://www.instagram.com/videovolunteers
- Subscribe to our newsletter: https://www.videovolunteers.org/news
- YouTube Channel: www.youtube.com/user/VideoVolunteers